दुर्घटना संभावित स्थलों, सड़क की जांच की

 

सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी ट्रैफिक ने नर्मदा पुरम से लेकर सिवनी मालवा तक जांच की 

🚒🚑🚒

दुर्घटना संभावित स्थलों, सड़क की चौड़ाई, साइड शोल्डर, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और मोड़ों पर विजिबिलिटी की स्थिति को भी जांचा

🚑

सिवनी मालवा । नर्मदा पुरम से लेकर सिवनी मालवा तक राज्य मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए दुर्घटनाओं का पता लगाने के लिए सोमवार शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह ने नर्मदापुरम से सिवनी मालवा मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनेक स्थानों को चिन्हित किया जो दुर्घटनाओं के कारण है या जहां दुर्घटनाएं संभावित है । 

🚒

46 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ ट्रैफिक विभाग एसडीओपी संतोष मिश्रा, सिवनी मालवा एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे । नर्मदा पुरम से लेकर सिवनी मालवा तक लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहा है ।

🚑

हादसा संभावित स्थलों का निरीक्षण

पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान उन सभी स्थानों का बारीकी से जायजा लिया गया, जहाँ इस वर्ष सड़क दुर्घटनाएँ हुई हैं। पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर यातायात व्यवस्था, सड़क की चौड़ाई, साइड शोल्डर, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और मोड़ों पर विजिबिलिटी की स्थिति की जांच की।

🚒

इंजीनियरिंग सुधार की आवश्यकता

डॉ. गुरकरण सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए केवल पुलिस व्यवस्था ही नहीं बल्कि इंजीनियरिंग सुधार भी जरूरी हैं। जिन स्थानों पर विजिबिलिटी की समस्या पाई गई है, वहाँ सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे। साइड शोल्डर के कारण होने वाली दर्घटना, ब्लाइंड टर्न, गड्ढों और खराब सड़कों को भी चिह्नित कर संबंधित विभाग को सुधार हेतु निर्देश दिए जाएंगे।

🚒

जल्द उठाए जाएंगे आवश्यक कदम

निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में पुलिस, ट्रैफिक टीम और लोक निर्माण विभाग मिलकर कार्य करेंगे। जल्द ही आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे ताकि आमजन सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकें।

Oplus_16908288
1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!