रोड बनाने के पहले नई नालियां और पुलिया बनाने की तैयारी

नगर में जलभराव वाले 10 स्थानों  पर नपा और MPRDC ने संयुक्त निरीक्षण

🥀

नई नालियां और पुलिया बनाने की तैयारी

🥀

सिवनी मालवा । नगर के अंदर विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए नगर पालिका और एमपीआरडीसी ने संयुक्त पहल शुरू की है । एमपीआरडीसी के अधिकारियों और नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने शहर के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान बारिश में पानी जमा होने वाले स्थानों को चिन्हित किया गया।

🌹

नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि सिवनी मालवा शहर में करीब 10 जगहों पर जलभराव की समस्या है। इनमें गांधी चौक, खेड़ापति मंदिर और न्यायालय गेट के पास के क्षेत्र प्रमुख हैं। इन स्थानों पर बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क और आसपास के इलाकों में पानी जमा हो जाता है । जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए जरूरत के अनुसार नई नालियां और पुलिया बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। एमपीआरडीसी अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर यह देखा जा रहा है कि किस स्थान पर किस तरह की जल निकासी व्यवस्था बनाई जा सकती है।

🌼

नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि शहर में थोड़ी बारिश होने पर भी कई जगहों पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नालियों और पुलियाओं के निर्माण से बारिश के पानी की निकासी बेहतर करने की कोशिश की जाएगी। संयुक्त निरीक्षण के दौरान एमपीआरडीसी डीएम अनिरुद्ध बंसल ने जलभराव वाले स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए संभावित जगहों का भी निरीक्षण किया।

🌴

नगर पालिका अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित काम पूरे होने के बाद बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

🥀🌹🌴

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!