आत्महत्या पर पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

 

बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

🌀

जवान चार वर्षों से घर से अलग होकर ससुराल में ही रह रहा था

🌀

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क कृपया सब्सक्राइब कीजिए

🌀

सिवनी मालवा । शुक्रवार सुबह नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब बीएसएफ के जवान विनोद यादव ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान छुट्टी पर सिवनी मालवा आया हुआ था और ससुराल चला गया ।  सुबह ससुराल में ही उसने यह कदम उठाया।

🌀

मृतक के पिता शंकर यादव ने बताया कि उनका पुत्र पिछले चार वर्षों से घर से अलग होकर ससुराल में ही रह रहा था। उनका आरोप है कि जवान ससुराल पक्ष से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम किया गया ।

🌀

थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि बीएसएफ जवान विनोद यादव की फांसी लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस बल तुरंत मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मृतक का पीएम कराया और पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किन कारणों से जवान को यह कदम उठाना पड़ा। वही बीएमओ डॉ शेखर रघुवंशी ने बताया की एक युवक को मृत अवस्था में लाया गया युवक का पीएम किया गया है जिसमे फांसी लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है ।

Oplus_16777216

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!