सैकड़ो बच्चों ने बनाये माटी के गणेश जी

 

माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत दिया प्रशिक्षण

🪔

शासकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस इकाई द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से “माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस दौरान महाविद्यालय की बालिकाओं को मिट्टी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया ।  मूर्तियों के निर्माण में परंपरागत मिट्टी का ही उपयोग किया जायें, पकी हुई मिट्टी, पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) या किसी प्रकार के केमिकल व रासायनिक वस्तुओं का उपयोग मूर्ति निर्माण से पर्यावरण को होने वाली हानि से बचाया जा सके ।

Oplus_16777216

 महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे द्वारा  व्यक्तित्व विकास, स्वरोजगार पर छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया । विकासखंड समन्वयक श्री हरिदास दायमा ने छात्राओं को नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, संस्कारों के बारे में विस्तार से चर्चा की । परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई ने माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के बारे में जानकारी देने के साथ ही बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू कोर्स की जानकारी दी। एमएसडब्ल्यू की छात्रा निशा मोहनिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के दिव्यांश लौवंशी, प्रवीण लौवंशी ने बालिकाओं को गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण दिया । इस दौरान महाविद्यालय की एनएसएस अधिकारी कु.आकांक्षा पाण्डेय, रजनीश जाटव, मनोज कुमार प्रजापति डॉ. टीटी एक्का, डॉ. पदम शर्मा, डॉ. रजनीकांत वर्मा, प्रवीण साहू, सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहें ।

🪷

विद्यार्थियों ने माटी गणेश सिद्ध गणेश बनाए

 मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना ने *माटी गणेश सिद्ध गणेश* कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गाजनपुर के द्वारा सेक्टर क्रमांक 04 मालापाट के अंतर्गत आने वाली ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मालापाट, हिरनखेड़ा, खल, नंदरबाड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।

Oplus_16777216

 कार्यक्रम में नवांकुर संस्था जीवन दायनी समाज सेवा समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गाजनपुर अध्यक्ष सुनील सिंगोरिया, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र साध, सह सचिव (प्रशिक्षक) काजल रघुवंशी, बीएसडब्ल्यू छात्रा स्वाति यदुवंशी, स्कूल प्राचार्य, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति हिरनखेड़ा, मालापाट, खल के सदस्य आशुतोष लिटोरिया, संजय कटारे, रजत मालवीय, देवेन्द्र उपाध्याय, ग्राम पंचायत सरपंच, मालापाट संकुल प्राचार्य सुश्री शिवानी अमैया, स्कूल के शिक्षक शिक्षिका राजीव पथोरिया, चरण सिंह नागले, अजहर बेग मिर्जा, आशीष रघुवंशी, सुनील कुमार मालवीय, सुश्री नीमवती पंडोरे, सुषमा राजपूत, पूजा, मनोज गौर, सतीश यदुवंशी, ग्राम खल प्राचार्य विनय कुमार मालवीय एवं समस्त विद्यालय स्टाफ समेत 300 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मिट्टी के श्री गणेश जी की मूर्ति बनाई। सेक्टर क्रमांक 04 मालापाट परामर्शदाता नर्मदा प्रसाद यदुवंशी, रघुवीर मालवीय ने बच्चों को सिद्ध गणेश की परिभाषा को सरल भाषा में समझाया।

🪷

माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत दिया प्रशिक्षण

 जन अभियान परिषद द्वारा माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी है। इस अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा नागरिकों को मिट्टी के गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

 शासकीय सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को एवं वार्ड क्रमांक 14 में आम नागरिकों को प्रशिक्षण दिया गया। विकासखंड समन्वयक हरिदास दायमा के मार्गदर्शन में एमएसडब्ल्यू की छात्रा निशा मोहनिया, बाल कलाकार पृथ्विक बिलोदिया, सविता साहू, राहुल बाथव ने सभी को मिट्टी के गणेश जी बनाना सिखाया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एएस राजपूत, परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के विवेक योगी व अन्य सदस्य, नवांकुर संस्था अभ्युदय के दीपक यादव, रिलाएबल सोसायटी के देशबंधु मराठा, श्यामा रघुवंशी आदि का महत्वपूर्ण सहयोग व भूमिका रही।

3
0

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!