राजस्थान से आए श्रद्धालु का नर्मदा स्नान के दौरान पैर फिसलने से नदी में बहा
🤔
एसडीआरएफ की टीम लापता श्रद्धालु की नर्मदा में तलाश कर रही है
🤔
नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क : कृपया सब्सक्राइब कीजिए
😡
सिवनी मालवा । प्रसिद्ध नर्मदा तट आवली घाट पर सोमवार सुबह खेड़ापा वाले रामस्नेह संप्रदाय के महाराज के चातुर्मास प्रवास के दौरान राजस्थान कथा सुनने आए एक श्रद्धालु का पैर स्नान करते समय फिसल गया और वह नर्मदा नदी की तेज धार में बह गया ।
😡
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी महेंद्रसिंह चौहान व थाना प्रभारी राजेश दुबे तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता श्रद्धालु की लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
😡
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओमा राम जाट (46 वर्ष), पिता मांगीलाल जाट, निवासी ग्राम सूरपुरा खुर्द तहसील भोपालगढ़, जिला जोधपुर (राजस्थान) सोमवार प्रातः करीब 5 बजे स्नान हेतु नर्मदा तट पहुंचे थे। इस दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में डूब गए।
😡
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के अनुसार, नदी का जलस्तर इन दिनों तेज है, जिससे खोजबीन में कठिनाई आ रही है। हालांकि एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाश की जा रही है।
😡
थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौक़े पर पहुंच तत्काल एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था पर नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसके चलते सर्चिंग मे परेशानी हो रही है। थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिससे खोजबीन में काफी दिक्कत आ रही है। दिनभर की तलाश के बाद भी श्रद्धालु का कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण फिलहाल सर्चिग अभियान रोक दिया गया है, जिसे मंगलवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।








