ग्राम वासियों ने और राष्ट्रीय और जन्मोत्सव को हर्षोल्लास से मनाया

 

राष्ट्रीय एवं धार्मिक आयोजन : बावडिया भाऊ में उमड़ा उत्सव का रंग

🪔🚩

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क कृपया सब्सक्राइब कीजिए

🪔

बावडिया भाऊ। ग्राम बावडिया भाऊ में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और धार्मिक पर्व जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाए गए।

🪷

विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावडिया भाऊ में स्वतंत्रता दिवस का पर्व गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ। सरपंच मोहित तंवर ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशेष आकर्षण प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत पर दी गई मनमोहक प्रस्तुति रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों तथा गत वर्ष की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले छात्रों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।

🪔

इस अवसर पर गोयल परिवार ने अपने पूर्वजों स्वर्गीय जुगल किशोर जी गोयल एवं स्वर्गीय रामनाथ जी गोयल के चित्र विद्यालय को भेंट किए। उल्लेखनीय है कि इन विभूतियों ने ग्राम के शैक्षणिक विकास हेतु प्राथमिक विद्यालय के लिए भूमि एवं भवन तथा माध्यमिक विद्यालय के लिए दो एकड़ कृषि भूमि दान में दी थी।
समारोह में पूर्व मंडी अध्यक्ष महेश गोयल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीष वर्मा, ग्राम पटेल हंस कुमार पटेल, राजेश समरिया, जवाल सिंह तंवर, दिनेश तंवर, लखनलाल बारबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्राचार्य एस. के. धनवारे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं संचालन शिक्षक तिवारी जी ने किया।

🪔

राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव

Oplus_16777216

ग्राम के राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर को भव्य सजावट से आलोकित किया गया था। स्थानीय भजन मंडल द्वारा श्रीकृष्ण भजनों की संगीतमय प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।मध्यरात्रि को जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म के दर्शन प्रारंभ हुए, पूरा मंदिर परिसर “नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हर्षोल्लास से जन्मोत्सव मनाया।

🪷

👉 इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व और जन्माष्टमी का धार्मिक पर्व ग्राम बावडिया भाऊ में समाज के सहयोग, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया, जिसने ग्राम में एकता और उत्सव का अनोखा वातावरण निर्मित किया।

Oplus_16777216
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!