पुलिस कर्मियों की सुनी कलाई पर बांधी राखी

 

पुलिस भाइयों की सूनी कलाई पर बांधी राखी 

🪔🪷🪔

भाजपा महिला मोर्चा ने किया रक्षाबंधन का आयोजन

🪷

ड्यूटी के दौरान घर जाकर राखी नहीं बंधवा पाए पुलिसकर्मि

🚩

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क कृपया सब्सक्राइब कीजिए

🚩🪷🚩

सिवनी मालवा । नगर के थाने में पदस्थ अपनी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपने घर जाकर बहनों से राखी नहीं बंधवा पाए ऐसे पुलिस कर्मियों को महिला मोर्चा के सदस्यों ने थाने पहुंचकर सूनी कलाइयों पर राखी बांधी । 

भाई बहनों के पवित्र त्यौहार पर घर न जाते हुए अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों को महिला मंडल की सदस्यों ने राखी बांधकर उनका सम्मान किया और उनकी सुरक्षा सेवाओं के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपिका यादव उपाध्यक्ष लीना यादव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री इंदिरा लौवंशी, मालती गौर, अनीता बाथव, पूर्णिमा जोशी सहित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं । सभी बहनों ने पुलिसकर्मियों के हाथों में राखी बांधकर मिठाई खिलाई और पुलिसकर्मियों की दीर्घायु की कामना की। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मालती गौर ने कहा कि हमारे रक्षक भाइयों को राखी बांधना हमारे लिए गर्व की बात है। वे दिन-रात हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं, इसलिए उन्हें सम्मान देना हमारा कर्तव्य है।

0
0

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!