छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

🫥

राष्ट्रपति  सम्मानित शिक्षक के खिलाफ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज 

🫥

आधा दर्जन से अधिक छात्राओं ने थाने जाकर कराई एफआईआर

🫥

व्याख्याता बोले : मुझ पर लगाए जा रहे आरोप, बेबुनियाद हैं

🫥

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क कृपया सब्सक्राइब कीजिए

🫥

सिवनी मालवा । थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बघवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने विद्यालय के एक शिक्षक पर दुर्व्यवहार एवं अशोभनीय हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैं । लगभग आधा दर्जन छात्राएं शनिवार को सिवनी मालवा थाने पहुंचीं, जहाँ उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कर एफआईआर दर्ज कराई । 

😡

 शिक्षक राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री से  सम्मानित हो चुका है 

बघवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत आरोपी शिक्षक रामआशीष पाण्डे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर किए हैं । इन फोटो में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से 2013 में उत्कृष्ट शिक्षक का अवार्ड लिया था । इसी प्रकार 2017 में तात्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी वह उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार प्राप्त किया है ।

🤔

 छात्राओं ने बुरी नीयत से छेड़छाड़ का आरोप लगाया

शिक्षक इतिहास विषय पढ़ाने वाले शिक्षक रामआशीष पाण्डेय लंबे समय से उनके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश करते थे, बदतमीजी करते थे और उन्हें अश्लील नजरों से देखते थे। छात्राएं शिक्षक का यह दुर्व्यवहार लंबे समय से झेल रही थीं और इसकी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य को 5 जुलाई को की थी लेकिन प्राचार्य द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।  छात्राओं के अनुसार, शुरू में भय और शर्म के कारण वे चुप रहीं, लेकिन जब स्थिति असहनीय हो गई, तो उन्होंने अपने माता-पिता को सारी बात बताई। परिजनों के सहयोग से सभी छात्राएं थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी।

🤔

थाना प्रभारी राजेश दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। चूंकि स्थानीय थाने में महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थीं, इसलिए जिला मुख्यालय से महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा को बुलाया गया। महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा ने छात्राओं से विस्तारपूर्वक बयान लिए ।

😡

शिक्षक पर बीएनएस व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

बयानों के आधार पर शिक्षक राम आशीष पाण्डेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोप गंभीर हैं और जांच प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जा रही है।

😡

व्याख्याता बोले- मुझ पर लगाए जा रहे आरोप बे-बुनियाद हैं

आरोपी व्याख्याता रामआशीष पांडे ने बताया : ऐसा कुछ नहीं हुआ है, एक बच्ची क्लास में पढ़ नहीं रही थी। सो रही थी। पढ़ने को कहा तो कहा कि मुझे बुखार है। साथ में पढ़ने वाली छात्रा ने भी यही कहा उसे बुखार है। तो मैंने बोला उठकर हाथ पकड़कर देख लो मैं भी बुखार में ड्यूटी आ रहा हूं। मुझ पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

😡

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने शिक्षक को किया निलंबित

उक्तानुसार श्री राम आशीष पाण्डेय मूल पद उ०श्रे०शिक्षक, शासकीय उमावि० बघवाडा वि०खण्ड सिवनीमालवा जिला नर्मदापुरम का उक्त कृत्य म.प्र.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 (एक). (दो). (तीन) का उल्लघन किया जाना प्रथम दृष्टया परिलक्षित होता है। अतः म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम के तहत् श्री राम आशीष पाण्डेय का मूल पद उ०श्रे० शिक्षक, शासकीय उमावि० बघवाडा ‘वि०खण्ड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोहागपुर नियत किया जाता है।

 

सौ बात की एक बात …

5 जुलाई को छात्राओं स्कूल के प्राचार्य से लिखित शिकायत की थी यदि प्राचार्य छात्राओं कि इस शिकायत को गंभीरता से लेते तो छात्राओं का सम्मान बरकरार रहता और शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी हो जाती । 15 जुलाई से लेकर लगातार 19 जुलाई तक अर्थात 15 दिनों तक इस मामले को लटकाए रखना और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से छात्रों की शिकायत को छुपाए रखना पुलिस कार्यवाही का सबब बना । एक गंभीर घटना को वरिष्ठ अधिकारियों से छुपाना भी तो एक गंभीर अपराध है । 

🤬

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!