खाद के लिए किसान हैरान परेशान


डीएपी और यूरिया खाद न मिलने से नाराज किसान

कांग्रेस नेता अजयसिंह पटेल के नेतृत्व में नर्मदापुरम-हरदा रोड पर किया जाम

नर्मदा केसरी कृपया सब्सक्राइब कीजिए

सिवनी मालवा । खाद के लिए मंडी प्रांगण में करीब 3 से 4000 इकट्ठा हुए किसानों को खाद की बजाय टोकन दिए गए तब किसान नाराज हो गए और उन्होंने कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल के नेतृत्व में हरदा नर्मदा पुर मार्ग पर धरना दे दिया । अधिकारियों के टोकन वतरणइ और समझाइश के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया । 

कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन शुरू किया। कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल ने कहा कि खेती का सीजन चल रहा है ।  किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

सूचना मिलते ही एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान और डिप्टी कलेक्टर जयसिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ पहुंचे। किसानों ने प्रशासन पर खाद वितरण में अव्यवस्था का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि जब प्रशासन के पास विकासखंड में कुल कृषि भूमि का रकवा उपलब्ध है, प्रशासन को यह भी मालूम है कि कितने हजार हेक्टर में कौन सी फसल बोई है, तब प्रशासन उस मान से खाद की व्यवस्था क्यों नहीं करता । हर बार किसानों को परेशान होना पड़ता है ।

डिप्टी कलेक्टर जयसिंह सौलंकी, एसडीओपी महेंद्रसिंह चौहान, तहसीलदार शंकरसिंह रघुवंशी, कृषि विभाग के एसएडीओ संजय पाठक सहित अन्य अधिकारियों ने आंदोलनरत किसानों को 200 टोकन बांटे और समझाइश दी तब किसानों ने धरना समाप्त किया ।

Oplus_16908288
0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!