. मधुर भजनों की प्रस्तुति 

 

खेड़ापति दरबार में मयूर के समान नृत्य और सुमधुर भजनों से शानदार प्रस्तुति दी

🤼🕺🤼

खेड़ापति दरवार में मेवाड़ा के मधुर भजनों की प्रस्तुति 

🕺🤼🕺

सिवनी मालवा । खेड़ापति दरबार में चैत्र नवरात्रि एवं गणगौर उत्सव के तीसरे दिन कानपुरा गणगौर मंडल के देवेंद्रसिंह  मेवाड़ा के सुमधुर भजनों एवम उनकी टीम के सदस्यों द्वारा मयूर के समान नृत्य की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी । भक्तों ने देर रात तक माता के भजनों का आनंद लिया । 

Oplus_16908288

 अभिनय और सुमधुर गीतों से माता की वंदना और भक्ति करने वाले भजनों से भावविभोर कर दिया । देवेंद्र मेवाड़ा ने भी भक्तों की  फरमाइश  के अनुसार प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी । जिनका उपस्थित भक्तों ने माता के जयकारों एवं तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मान किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजनों पर श्रृंगार युक्त नृत्य रहा। कार्यक्रम के शुरुआत में कलाकारों का स्वागत दीपक राणा एवं खेड़ापति मंदिर समिति द्वारा किया गया । आमंत्रित अतिथि में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष  संतोष पारीक, किसान नेता यशवंत पटेल, अनीता वर्मा, रामकृष्ण वर्मा, सचिन अग्रवाल, दीपक पालीवाल, जितेन्द्र चौहान, विशाल राजपूत, नरेश जायसवाल, ऋषिकांत पटवा, विक्रम सूर्यवंशी, विष्णु राजपूत, खेड़ापति मंदिर समिति से कमल चौहान, अभिषेक शर्मा, प्रकाश कौशल,, राजीत कौशल, पुनीत पंचारिया, अनिल बताव, दुर्गा लोवंशी, अजय बताव, राकेश राठौर, राकेश कुशवाहा, लाल बाबा, अनिल पवार, भोला बातव, देवांश राठौर उत्तम तंवर सहित सभी मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे ।

 

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!