हिन्दी को विश्व की शीर्ष भाषा बनाना है :  डॉ. धुर्वे ????

हिन्दी को विश्व की शीर्ष भाषा बनाना है :  डॉ. धुर्वे
????
हिंदी दिवस एवं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का आयोजन
????
माखनलाल चतुर्वेदी, हरिशंकर परसाई और भवानी प्रसाद मिश्र को भी याद किया
????
कृपया सब्सक्राइब करें नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क सिवनी मालवा
????
 कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय हिंदी दिवस एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
????
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी एवं हिन्दी साहित्यकार डॉ हरिशंकर परसाई, श्री माखनलाल चतुर्वेदी एवं श्री भवानी प्रसाद मिश्र के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल ने तीनों विभूतियों के हिंदी मैं योगदान पर प्रकाश डाला तथा व्याख्यान विषय “हिंदी पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमता तक ” के विकास एवं स्वाधीनता आंदोलन मे हिंदी के महत्व पर विचार व्यक्त किये ।
????
महाविद्यालय प्राचार्य ने अध्यक्ष उद्बोधन में हिन्दी भाषा की विशेषता एवं मजबूत पक्षों को सभी से साझा किया साथ ही हिन्दी को बनाना है विश्व की शीर्ष भाषा पर जोर दिया।शासन द्वारा हिन्दी को आगे बढ़ाने के प्रायस को सराहा एवं सभी को इस अवसर पर बधाई दी।डॉ.एक्का एवं डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने निज भाषा के जीवन में महत्व को समझते हुए हिन्दी अपनाने पर बल दिया।छात्रा वैशाली गौर, सोना,प्रतीभा और तनुदीप पालीवाल ने कविता एवं संवाद के माध्यम हिन्दी प्रेम अभिव्यक्त किया

????

कु.आकांक्षा पांडे द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंर्तगत होने वाली गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी स्टाफ एवं छात्राओं को दी।कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती काजल रत्न ने किया एवं श्री मनोज प्रजापति ने आभार प्रकट किया।इस अवसर पर कार्यक्रम मे डॉ. मनीष दीक्षित, डॉ. गजेंद्र वाईकर, डॉ.पदम शर्मा, रजनीकांत वर्मा, डॉ. दुर्गा मीना, डॉ.के आर कोसे, डॉ.रीमा नागवंशी, डॉ.वर्षा भिंगारकर, श्रीमती संगीता कहार, कु.सुदर्शना राज एवं समस्त प्राध्यापक तथा छात्राएं उपस्थित रही ।

 

????????????

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!