आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंस की मौत
सिवनी मालवा । विकासखंड के ग्राम रानीपुर में रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने के दो भैंसों की मौत हो गई । दोनों भैस प्रतिदिन की तरह आम के वृक्ष की छांह में बंधी हुई थी ।
ग्राम रानीपुर के किसान शिवप्रसाद कीर पिता मंगल सिंह की ने बताया कि रानीपुर गांव के पास ही उसका खेत है। रोज की तरह सुबह वह अपनी भैंस लेकर खेत में गया था जहां प्रति दिन क तरह आम के वृक्ष के नीचे छांह में भैंस बांध दी थी । अचानक ही दोपहर में बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ आम के पेड़ पर बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर मेरी दोनों भैंस भी मर गई ।







