पेट्रोल टैंकर की टक्कर से अजय की दर्दनाक मौत

 

पेट्रोल टैंकर की टक्कर से युवक की मौत : ग्रामीणों में दहशत का माहौल

😡

रमपुरा हादसे ने उठाए यातायात अव्यवस्था पर सवाल : बेलगाम यातायात व्यवस्था में कब तक मरते रहेंगे ग्रामीण 

😭

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क कृपया सब्सक्राइब कीजिए

😡

सिवनी मालवा। तहसील के ग्राम रमपुरा के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय यदुवंशी (36 वर्ष) के रूप में हुई है । घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोगों ने यातायात अव्यवस्था पर कड़ी नाराज़गी जताई है।

👹

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अजय यदुवंशी अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पेट्रोल टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अजय सड़क पर गिर गए और टैंकर का पहिया उनके सिर पर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की आंखें भर आईं।

👹

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिवनी मालवा किया गया है । पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में उनके पिता श्रीराम यदुवंशी सहित अन्य सदस्य शोकाकुल हैं।

👺

ग्रामीणों की चिंता

स्थानीय ग्रामीणों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताया । उनका कहना है कि आए दिन इस सड़क पर तेज गति से गुजरते टैंकर, ट्रक और अन्य वाहन दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने न तो यातायात नियंत्रण की ठोस व्यवस्था की है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर कड़ी निगरानी, गति सीमा तय करने और यातायात पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

👹

यातायात अव्यवस्था का परिणाम

यह हादसा केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि यातायात अव्यवस्था का परिणाम है। विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही और नियमों की अनदेखी ही ऐसी घटनाओं की जड़ है। हर हादसे के बाद वाहन जब्त करना और मामला दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। जब तक चालकों के लिए सख्त नियम लागू नहीं होंगे और सड़क सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक हादसे रुकना मुश्किल है।

विजयसिंह ठाकुर

रमपुरा का यह हादसा केवल एक गांव का दुख नहीं, बल्कि हम सभी के लिए चेतावनी है। अजय यदुवंशी की असामयिक मौत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक हमारी सड़कें मौत का मार्ग बनी रहेंगी। अब समय आ गया है कि मानव जीवन की कीमत समझी जाए और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता बनाकर ठोस कदम उठाए जाएं।

Oplus_16908288
0
1

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!