खाद के लिए नगर कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों ने किया चक्का जाम
🌀
खाद लेने के लिए आधार कार्ड देखकर सूची बनाई,
🌀
उंगली पर चुनाव वाली स्याही लगाई, अब अगले सप्ताह मिलेगा खाद
🌀
नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क ; कृपया सब्सक्राइब कीजिए
🌀
सिवनी मालवा । छोटे किसान लगभग एक माह से खाद के लिए अत्यंत परेशान हैं । वे कभी मंडी जाते हैं, कभी तहसील कार्यालय आते हैं तो कभी थाने पहुंच कर खाद की मांग करते हैं । बुधवार को नगर युवक कांग्रेस के नेतृत्व में खाद के लिए परेशान किसानों ने लगभग 1 घंटा चक्का जाम किया। बाद में तहसील कार्यालय में किसानों को इकट्ठा किया गया उनकी सची तैयार कर उंगलियों पर चुनावी स्याही लगाकर खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया ।
🌲
पिछले एक माह से खाद के लिए हैरान परेशान किसानों ने एसडीएम से खाद की मांग की । किसान एक माह में हर दूसरे दिन खाद के लिए आंदोलन कर रहे हैं। खाद की मांग करते हुए असंतुष्ट होकर किसानों ने मेंन रोड पर आकर चक्का जाम कर दिया । थाना प्रभारी की मध्यस्थता के बाद किसानों को तहसील कार्यालय लाया गया ताकि रोड से चक्का जाम खत्म हो सके ।
🌀
सूची बनाई, चुनावी स्याही लगाई, खाद मिलने का आश्वासन दिया

मेंन रोड से किसानों का चक्का जाम धरना आंदोलन खत्म कर उन्हें तहसील कार्यालय लाया गया । तहसील कार्यालय में किसानों के आधार कार्ड देख कर सूचीबद्ध किया गया । फिर आधार कार्ड देखकर उनकी सूची तैयार की गई और किसानों की अंगुली पर चुनाव वाली स्याही लगाई गई इसके बाद अगले सप्ताह खाद मिलने का आश्वासन दिया गया ।
😭
किसानों को कार्यालय के अंदर कर गेट पर लगाए ताले
आंदोलन कर रहे सभी किसानों को तहसील कार्यालय के अंदर लाया गया । कार्यलय के अंदर दूसरे लोग नहीं आ पाएं और तहसील कर्यालय में ज्यादा भड़बस ना हो इसके लिए तहसील कार्यालय के सभी गेटों पर तालाबंदी कर बंद कर दिए गए । इस दौरान अन्य काम के लिए दूर-दूर से आए लोग परेशान होते रहे ।

हमने 1000 किसानों को टोकन वितरित किए थे । प्रत्येक टोकन पर 20 बोरी खाद दी गई । यह 1000 टोकन का खाद वितरण 13 अगस्त तक जारी है । आज जो किसान आए हैं उनको भी टोकन दिऐ जाएंगे और जब भी खाद उपलब्ध होगी, प्राथमिकता के आधार पर इन किसानों को खाद दी जाएगी : एसडीएम सरोज सिंह परिहार, सिवनी मालवा ।








