गांधी चौक पर कांग्रेस ने विरोध कर वोट चोरी का आरोप लगाया

 

“वोट चोरी” पर कांग्रेस का विरोध, हाथों में पोस्टर लेकर की नारेबाजी

😡

देश में वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी का अभियान शुरू

😡

प्रधानमंत्री और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी

😡

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क कृपया सब्सक्राइब कीजिए

😡

सिवनी मालवा । नगर कांग्रेस के नेतृत्व में मंगलवार शाम 6:30 बजे स्थानीय गाँधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरी” के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग पर ‘वोट चोरी’ और ‘लोकतंत्र को कमजोर करने’ की साजिश रचने का आरोप लगाया।

😡

 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिए हुए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। माहौल पूरी तरह से विरोध के स्वर में गूंज रहा था। यूथ कांग्रेस जिला समन्वयक आकाश दार ने कहा कि “राहुल गांधी ने हर चोरी का तथ्यों के साथ पर्दाफाश किया है। अगर भाजपा वोट चुराएगी तो युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। यह लड़ाई सिर्फ एक वोट की नहीं, बल्कि उस विश्वास की है जिस पर लोकतंत्र टिका है। अगर मोदी सरकार हमारे वोट देने के अधिकार पर हमला करती है, तो चुप रहना गुनाह होगा। जब बात देश के वजूद की हो, तो सड़कों पर उतरना जिम्मेदारी बन जाती है। अगर वोट चोरी जारी रही, तो लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में पड़ जाएंगे।”

😡

वहीं, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष हैरिसन स्वामी ने चुनाव आयोग पर सच छुपाने, भाजपा को बचाने, संविधान को कमजोर करने और जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “देश में वोट चोरी के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी ने एक अभियान शुरू किया है। इसी मुहिम के तहत फर्जी वोट डाले जाने के विरोध में नगर कांग्रेस द्वारा आज गाँधी चौक पर यह प्रदर्शन किया गया है।”

0
0

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!