असामाजिक तत्वों ने हंड्रेड डायल पायलट पर डंडे से हमला किया 

 

झिल्लाय के पास एक सड़क दुर्घटना के लिए जा रही 100 डायल 

😡

कोटलाखेड़ी के पास असामाजिक तत्वों ने पायलट पर डंडे से हमला किया 

😡

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट ले जाया गया 

😡

नर्मदा केसरी की विशेष रिपोर्ट : सब्सक्राइबर अवश्य कीजिए

😡

सिवनी मालवा । शनिवार रात पुलिस को ग्राम झिल्लाय के पास एक सड़क दुर्घटना का इवेंट मिला था। डायल-100 वाहन मौके की ओर जा रहा था, तभी ग्राम कोटलाखेड़ी के पास कुछ लोगों ने गाड़ी को हाथ देकर रोका। जैसे ही वाहन रुका, युवकों ने हंड्रेड डायल गाड़ी की चाबी निकाल ली और पायलट पर डंडे से हमला कर दिया। बाद में पुलिसकर्मी को पहचानने पर आरोपी मौके से भाग गए।

👹

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को थाने से तहसील कार्यालय तक आरोपियों को पैदल एसडीएम न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया गया।

😡

थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि आरोपियों में आयुष मेहरा पिता सुरेन्द्र मेहरा उम्र 18 वर्ष निवासी आवलीघाट, दीपक धनवारे पिता रविशंकर धनवारे उम्र 22 वर्ष निवासी कोटलाखेड़ी, राजीव खरे पिता रामसिंह खरे उम्र 21 वर्ष निवासी कोटलाखेड़ी, कुलदीप दामरे पिता राधेश्याम दामरे उम्र 32 वर्ष निवासी चौतलाय, नितिन बामने पिता विनोद बामने उम्र 26 वर्ष निवासी कोटलाखेड़ी, जीतेन्द्र धनवारे पिता जगदीश धनवारे उम्र 28 वर्ष निवासी कोटलाखेड़ी, राहुल खरे पिता पूनम खरे उम्र 28 वर्ष निवासी कोटलाखेड़ी को 100 डायल को रोकने और पायलट के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है । उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला गंभीर अपराध है और इसमें किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। आरोपियों के खिलाफ धारा 151, 126बी, 135 बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Oplus_16777216

अशांत होता कोटला खेड़ी क्षेत्र : इस क्षेत्र में कुछ ग्रामों का डोलरिया और कुछ ग्रामों का सिवनी मालवा थाने से जोड़कर रखना, लचर प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष उदाहरण है । अनेक उदाहरण हैं जब ग्राम कोटलाखेड़ी और उसके आसपास के गांव में लगातार शांति भंग करने की चेष्टा लगातार की जा रही है । ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई ना करते हुए उन्हें छूट दी जा रही है । यह छूट प्रशासनिक अक्षमता का प्रत्यक्ष उदाहरण है,  जिसके कारण ऐसे तत्वों को लगातार प्रोत्साहन मिलता जा रहा है । आज इस विषय में गंभीरता से विचार करना आवश्यक है ।

1
0

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!