. फांसी पर झूलता मिला युवक का शव 

 

फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव 

🕸️

मौत के कारण को पता करने में जुटी पुलिस

🌀

 पुलिस ने बताया :  मृतक की पहचान रवि विश्वकर्मा के रूप में 

🌀🕸️🌀

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क सवनी मालवा

🌀😭🌀

सिवानी मालवा नगर के वार्ड कमांक 01 की पीर गली में निवास करने वाले एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला । युवक की मौत का कारण पता करने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है । 

Oplus_16908288

घटना का पता तब चला जब मृतक के परिवार वालों को मकान के ऊपर बने कमरे से कोई एटारा नहीं मिला । जब ऊपर पहुंचे दरवाजे अंदर से बंद किया हुआ था । खिड़की में से देखने पर पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है । परिवार वालों ने बंद दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की लेकिन जब दरवाजा नहीं टूटा तब उन्होंने पुलिस को फोन कर बुलाया । सूचना मिलते ही सिवनी मालवा थाने से उपनिरीक्षक नरेन्द्र लिल्लोरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि मृतक का नाम रवि विश्वकर्मा है । मृतक अपने आत्महत्या की है या फिर अन्य कोई कारण है इसका पता पुलिस लग रही है । पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया। परिजनों को भी अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

2
0

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!