उफनती हुई नर्मदा में नाव से जा रहे 35 से अधिक लोगों को तहसीलदार ने उतारा
0????
ठेकेदार के खिलाफ की कार्यवाही : नाव की मोटर जप्त
0????0
नदियों में बाढ़ रहने पर नर्मदा में नाव चलाने पर प्रतिबंध नहीं लगाया
0????0????0
बाढ़ होने पर नाव चलाने की लापरवाही पर सीईओ को लिखा पत्र
0????00????0
नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क सिवनी मालवा
0)(????0)????(0
नर्मदा सहित नदियों में बढ़ते हुए जलस्तर और उससे होने वाली जान माल की संभावित नुकसानी को बचाने के लिए तहसीलदार राकेश खजूरिया और नायब तहसीलदार नितिन राय ने क्षेत्र की नदियों का निरीक्षण किया । नर्मदा इस समय उफान पर है, ऐसी स्थिति में नर्मदा के उमरिया घाट से करीब 35-40 यात्रियों को उसपार ले जा रही नाव को रोककर यात्रियों और दो पहिया वाहनों को उतारा और नाव का उसका इंजन जप्त किया ।
0????
नदी में बाढ़ होने पर भी नाव संचालन पर प्रतिबंध नहीं
हैरानी की बात यह है कि नर्मदा में लगातार जल स्तर की बढ़ोतरी हो रही है और ऐसी स्थिति में आंवली घाट से लेकर ग्राम पापन के घाटों तक नाव द्वारा यात्रियों को आर पार किया जा रहा है । ऐसी स्थिति में ना तो संबंधी सचिव सरपंच या फिर अन्य कोई अधिकारी नाव के संचालक पर रोक लगा रहा है और नाही नाव ठेकेदारों को कोई रोकने वाला है । नाव से यात्रियों को इस पर से उसे पर ले जाने वाले ठेकेदारों की जोर-शोर से कमाई जारी है । नर्मदा की बाढ़ में भिलाडिय घाट से देवरानी और जेठानी के नर्मदा में बह जाने के बाद भी विकासखंड के अधिकारियों की नींद नहीं खुली । नाव ठेकेदार रुपया कमाने के चक्कर में भोले वाले ग्रामीणों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं । जबकि नर्मदा में नाव चलाने के ठेके देने वाले जनपद कार्यालय को बाढ़ के समय नाव चलाने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ।
????????
नदी में बाढ़ होने पर भी जा रही नाव से यात्रियों को उतारा

तहसीलदार राकेश खजूरिया और नायब तहसीलदार नितिन राय अपने दल बल के साथ जैसे ही उमरिया घाट पर पहुंचे तो देखा कि वहां से 35 से 40 यात्रियों और दो पहिया वाहनों से भरी नाव रवाना होने वाली है । अधिकारियों ने तुरंत नाव को रुकवाया और यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से नाव से उतर गया, वाहनों को भी उतर गया और नाव को जप्त कर सरपंच की सुपुर्दगी में दिया गया । साथ ही तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने नाव में लगे इंजन को उतार कर जप्त कर लिया ।
????????
बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए अधिकारियों ने किया दौरा
संभाग में लगातार अतिवृष्टि के होने के कारण नर्मदा नदी से जुड़े हए बरगी, तवा और बारना डैम से अतिरिक्त जल छोड़जा रहा है l जिसके कारण नर्मदा के जल स्तर पर लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है । नर्मदा में आने वाली बाढ़ से होने वाले संभावित नुकसानी से बचने के लिए तहसीलदार राकेश खजूरिया और नायब तहसीलदार नितिन राय ने अपने दल-बल के साथ क्षेत्र की नदियों के घाट और भौगोलिक दृष्टि से होने वाले नुकसान का मुआयना किया ।
????????????







