बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

 

बाईपास पर अज्ञात वाहन और बाइक का एक्सीडेंट  

🤔

बाइक सवार दो लोगों की घटना स्थल पर मौत, तीसरा गंभीर घायल

🤔

बाइक सवार तीनों व्यक्ति ग्राम हर्रई, तहसील चिचोली  (बैतूल) निवासी थे

🤔

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क कृपया सब्सक्राइब कीजिए

🤔

सिवनी मालवा । बुधवार की दोपहर बायपास पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ । अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । आसपास से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तीनों युवक चिचोली (बैतूल) के ग्राम हर्रई के निवासी हैं । 

🤬

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक बायपास से गुजर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

👹

चिकित्सक डॉ वीरेन्द्र रघुवंशी ने बताया की डायल 112 के द्वारा 3 लोगों को लाया गया था तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। तीसरा गंभीर रूप से घायल है ।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। प्रकाश उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम हर्रई  गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। इसके अतिरिक्त राकेश, निवासी ग्राम हर्रई, पोस्ट पुर्सना, तहसील चिचोली  और एक अन्य युवक की मृत्यु हो चुकी है । जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीनों व्यक्ति अत्यधिक शराब पिए हुए थे ।

1
0

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!