जन्माष्टमी महोत्सव की धूम

 

श्री ज्ञान रत्न एकेडमी में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम

🪔

सिवनी मालवा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री ज्ञान रत्न एकेडमी में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति रंग में रंगा हुआ था। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, भजनों की मधुर स्वर लहरियां और मंच पर प्रस्तुत लीलाओं ने सभी को कृष्णमय कर दिया।

🪷

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं को मानव कल्याण का संदेश देने वाला बताया ।

🪷

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें राधा-कृष्ण के भजन, रासलीला, वासुदेव-देवकी की कथा और सुदामा-कृष्ण की मित्रता का भावपूर्ण मंचन शामिल था। छोटे-छोटे बच्चे राधा, कृष्ण, बलराम, सुदामा और अन्य पात्रों की वेशभूषा में ऐसे सजधज कर आए कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

मंच पर राधा-कृष्ण के भजनों पर नृत्य और रासलीला का अनूठा प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यालय परिसर में जय श्रीकृष्ण के जयघोष गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।

🪔🪷

अंत में प्राचार्या एवं शिक्षकों ने बच्चों को जन्माष्टमी के पावन पर्व का महत्व समझाते हुए प्रेम, त्याग, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ । 

 

 

 

0
0

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!