1 महीने से परेशान हाल छोटे-छोटे किसानों को नहीं मिल खाद
🤬
किसानों को खाद नहीं मिली : मिला सिर्फ कोरा आश्वासन
👹
पहले किसान तहसील कार्यालय फिर पहुंचे थाने
👺
थाना प्रभारी ने दिया टोकन वितरण का आश्वासन
😡
सिवनी मालवा । क्षेत्र के छोटे-छोटे किसान पिछले एक माह से लगातार खाद के लिए मंडी, तहसील कार्यालय और थाने के चक्कर लगा रहे हैं । 1 महीने से किसानों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है । आज भी इकट्ठा होकर तहसील और फिर थाने पहुंचे किसानों को सिर्फ आश्वासन ही मिला ।
👹
खाद वितरण में लगातार आ रही दिक्कतों ने क्षेत्र के किसानों को परेशान कर दिया है। सोमवार को हालात इतने बिगड़े कि नाराज किसान पहले तहसील कार्यालय पहुंचे और फिर थाने का रुख किया। किसानों का आरोप है कि पिछले एक महीने से वे प्रतिदिन तहसील और सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन का समय निकलता जा रहा है और बिना खाद के फसलों की बढ़वार रुक रही है। कई किसान हर सुबह उम्मीद लेकर तहसील पहुंचते हैं, लेकिन या तो खाद का स्टॉक नहीं मिलता या फिर टोकन वितरण की कोई स्पष्ट तारीख नहीं बताई जाती ।
🤬
सोमवार सुबह किसानों का एक समूह पहले तहसील कार्यालय पहुंचा । लेकिन जब वहां कोई अधिकारी नहीं मिले, तो एकत्रित किसान सीधे थाने पहुंचे और थाना प्रभारी राजेश दुबे को अपनी परेशानी बताई। थाना प्रभारी राजेश दुबे ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम से फोन पर चर्चा की। इसके बाद किसानों को आश्वासन दिया गया कि 14 अगस्त को खाद के टोकन जारी कर दिए जाएंगे, जिससे उन्हें जल्द ही खाद उपलब्ध हो सकेगी। हालांकि आश्वासन के बाद किसान थाने से लौट गए, लेकिन उनकी चिंता अब भी बरकरार है। उनका कहना है कि अगर तय तारीख पर भी खाद न मिली, तो उनकी फसलें प्रभावित होंगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
👺








