पांच साल के बेटे को लेकर ट्रेन के सामने कूदा पिता दोनों की मौत पत्नी ने भी लगाई फांसी
पांच साल के बेटे को लेकर ट्रेन के सामने कूदा पिता दोनों की मौत
@_@
पत्नी ने भी लगाई फांसी, कारण अज्ञात, सुसाइड नोट भी नहीं मिला
@_@
4 दिन पहले हुई थी संदीप के बड़े पापा की मृत्यु
नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क सिवनी मालवा की विशेष रिपोर्ट
बानापुरा में गुरुवार को पति-पत्नी के आत्महत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मूलतः रूपादेह गांव के गौतम उर्फ संदीप लौवंशी (30) ने अपने 5 साल के बेटे तक्षित के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इस घटना की सूचना पत्नी पूजा लौवंशी को मिली तो उसने भी घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
@=×=@
इस आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के पास भी इस घटना के होने का ठोस कारण नहीं है, न कोई सुसाइड नोट मिला है। चर्चा का विषय बना है गौतम ने आत्महत्या की लेकिन वह अपने 5 साल के बेटे को लेकर ट्रेन के सामने क्यों कूदा ? माता-पिता और भाई की मौत के बाद एक छोटी बेटी ही परिवार में बची है। एसडीओपी राजू रजक ने बताया आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मामले की तह तक जांच की जाएगी।
गौतम लौवंशी पत्नी पूजा
बानापुरा के नीचा बाजार में रूपादेह निवासी गौतम लौवंशी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार को उसने दामड़िया के पास रेलवे ट्रैक के पोल 714/16 के पास 5 साल के बेटे तक्षित के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। लोको पायलट ने बानापुरा स्टेशन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पर एएसआई शहजाद खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौतम और उसके बेटे तक्षित का शव बरामद किया। दोनों शवों को पीएम के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पति और बेटे के ट्रेन से आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद पूजा ने बानापुरा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संदीप ने कुछ महीनों पहले अपनी पत्नी पूजा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
शव का पीएम कराया, कमरा किया सील
पति और बेटे की मौत की जानकारी लगने के बाद पत्नी ने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एसआई सोनाली चौधरी पुलिस बल के साथ गौतम के घर पहुंचीं। जहां फांसी पर लटके पूजा के शव को उतारा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के लिए शव को ले गए। जहां पर पूजा ने फांसी लगाई थी उस कमरे को सील कर दिया है।
कारण अज्ञात, सुसाइड नोट भी नहीं मिला
बताया जा रहा है कि गौतम स्कूल बस चलाता था। घटना से पहले वह अपने घर बनापुरा में था। तीनों आत्महत्या का कारण अज्ञात है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। आत्महत्या से पहले वह गांव रूपादेह पहुंचा। जहां से उसने 5 साल के बेटे तक्षित को साथ लिया। दामड़िया के पास रेलवे ट्रैक के पास बाइक खड़ी और ट्रेन के सामने कूद गया। इस घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
4 दिन पहले हुई थी संदीप के बड़े पापा की मृत्यु
चार दिन पहले ही संदीप के बड़े पापा की मृत्यु रूपादेह गांव में ही हुई थी। बुधवार को संदीप और पत्नी बनापुरा वापस आए थे और यह मानविकता को जाग जोड़ देने वाली घटना सामने आ गई ।