गांव गांव में निकल गए चल समारोह


सिवनी मालवा । 22 जनवरी की सुबह से ही सिवनी मालवा तहसील के ग्राम हिरणखेड़ा, मकोडिया, सोमलवाडा, नंदरवाड़ा, दतवासा, आवलीघाट, बुंडाराकला, खपरिया, रेहडा, भंगिया, आंवलीघाट, बाबरीघाट, शिवपुर, बिसौनी, रिछी, कोठरा, भैरोपुर, रानीपुर, नवलगांव, बसनिया, लोखरतलाई और भरलाय सहित अनेक ग्रामों में प्रभात फेरी, रामधुन फेरी और राम लक्ष्मण माता सीता के स्वरूपों के साथ चल समारोह का आयोजन किया गया और मंदिरों में महाआरती और प्रसादी-भंडारा का आयोजन हुआ ।
ग्राम मकोडिया में निकल चल समारोह
ग्राम मकोडिया में श्रीराम, लक्ष्मण जानकीजी सहित हनुमान जी की शोभायात्रा बजे गाजे और ढोल धमाके के साथ उत्साह पूर्वक निकल गई । शोभा यात्रा में श्री राम दरबार की हर घर पूजन की गई । आपस में मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई । समस्त ग्राम बासियो ने दीपावली के रूप में पावन दिवस पर अपने आप को भाग्यशाली माना ।
ग्राम भैरोपुर में बालिकाओं ने निकाली कलश यात्रा
ग्राम भैरोपुर में ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के के द्वारा विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया जहां बालिकाओं ने कलश यात्रा निकालकर मंदिर में पहुंच पूजा दर्शन किया । अध्यक्ष सत्यनारायण लवंशी के द्वारा ग्राम वासियों से आवाहन किया गया ग्रामवासी भी इस कलश यात्रा में शामिल हुए । सभी सदस्य और ग्राम की महिला मंडल द्वारा अपने-अपने द्वारा और मंदिर में मनमोहन रंगोलिया बनाई गई । इस अवसर पर नावांकुर संस्था लक्ष्मी जन कल्याण संस्था सिवनी मालवा सेक्टर क्रमांक 05 बासनीया कभी उल्लेखनीय सहयोग रहा ।