ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता संपन्न

 

डोल ग्यारस पर्व पर विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता संपन्न

🚩

डोल ग्यारस पर्व पर सम्पन्न हुई विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता

🚩

12 विजेता मंडलों को किया गया पुरस्कृत, प्रतिभा सम्मान में मूर्तिकार अखाड़े के गुरु का सम्मान

🪔

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क कृपया सब्सक्राइब कीजिए

🪷           

सिवनी मालवा । विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा आयोजित विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता डोल ग्यारस पर्व पर भव्य रूप से सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कुल 12 विजेता मंडलों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में श्री राम फेरी मूर्तिकार अखाड़े के गुरु का सम्मान भी किया गया।

Oplus_16777216

कार्यक्रम संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 26 वर्षों से निरंतर प्रतिवर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस बार के आयोजन में श्री महावीर मंडल सोयत, शिव ज्योति सरगम मंडल तिलडिया, श्री नागराज मंडल इटारसी, श्री सरस्वती मंडल चूना हुजूरी, श्री कृष्ण मंडल बोरखेड़ा, श्री शिवशक्ति मंडल नाहरकोला, श्री नव ज्योति मंडल ज़माडा, श्री आदर्श मंडल डोडाबानी, श्री श्रृद्धा मंडल रतबाड़ा, श्री महाकाल मंडल गुनेरा, श्री बाल योगेश्वर मंडल रानीपुर तथा श्री रामकृष्ण मंडल दाविदा को विजेता घोषित कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ ढोलक मास्टर, सर्वश्रेष्ठ डांसर और सर्वश्रेष्ठ कोरस के लिए भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

🪷

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र संगठन मंत्री (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) जितेंद्र सिंह पंवार, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी, यादव महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह मंडलोई, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष पारीक, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह मंडलोई, पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत, अध्यक्ष रितेश जैन, पंडित दिनेश तिवारी, राष्ट्रीय पंडित अविनाश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Oplus_16777216

कार्यक्रम में पंडित संजय शर्मा, शैलेंद्र गोर, कमल पाल, जिला अध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे, चेतन सिंह राजपूत, प्रवीण अवस्थी, अनिरुद्ध चंसोरिया, संदीप यदुवंशी, अधिवक्ता अजीत सिंह, पार्षद डॉ. किरण राठौर, पार्षद सुनीता सूर्यवंशी, शांतिलाल पटेल, डॉ. जीएन भास्कर, मनोज सिंघवाने, रोहित मंडलोई, धर्मेंद्र गुर्जर, डॉ. विशाल बघेल, पंडित यज्ञेश तिवारी, भूरा रघुवंशी, अधीर वर्मा, समाजसेवी सरिता पांडे आदि अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किए।

आयोजन समिति से सनूप सिंह यदुवंशी, सुशील गोहर, डॉ. सौरभ रघुवंशी, गोलू विश्वकर्मा, रामसिंह यादव, नरेंद्र योगी, अभय बाथब, विकास कुशवाह, निक्की राठौर, वीरू गनगोरे, ललित सांवले, रविंद्र छिरेले, विनोद रघुवंशी, दीपक सोनी, उमेश अंकिले, हरिओम पाल, मंगल सिंह राजपूत, महेश कीर, राजा बाथब, हेमंत मराठा, बल्लू मराठे, कमल लोवंशी, हिमांशु सराठे, अंगद लोवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिकजन उपस्थित रहे।

विजयसिंह ठाकुर

डोल ग्यारस महोत्सव पर आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल धार्मिक उत्सव का प्रतीक बनी, बल्कि संस्कृति और समाज को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायी मंच भी साबित हुई।

Oplus_16777216
2
0

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!