नर्मदापुरम टिमरनी मार्ग 972 करोड़ 16 लाख में बनेगा  

 

प्रदेश कैबिनेट बैठक में नर्मदापुरम सिवनी मालवा टिमरनी मार्ग स्वीकृत

🚑

72.18 किमी की मिली स्वीकृति, 972 करोड़ 16 लाख में बनेगा रोड 

🚒

यह रोड 10 मीटर चौड़ा होगा जिसमें 2 अंडर पास, 4 बड़े पुल, 37 मध्यम पुल, 14 वृहद जंक्शन एवं 52 मध्यम होंगे 

🚑🚒

सिवनी मालवा इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे और अब्दुल्लागंज नागपुर नेशनल हाईवे से सीधा जुड़ेगा

🚑🚒

नर्मदा केसरी न्यूज़ नेटवर्क की विशेष रिपोर्ट : कृपया सब्सक्राइब कीजिए

🌀

मध्य प्रदेश सरकार की हालिया कैबिनेट बैठक में नर्मदापुरम से टिमरनी तक राज्य मार्ग निर्माण की स्वीकृति क्षेत्रवासियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। 72.18 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 972 करोड़ 16 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति के साथ हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के अंतर्गत किया जाएगा।

🚒

यह निर्णय केवल एक सड़क निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास का नया द्वार है।

🕸️

पूर्व घोषणा और प्रयासों का फल

इस मार्ग की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी मालवा मंडी प्रांगण में लाड़ली बहना सम्मेलन के अवसर पर की थी। लंबे समय से स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहा यह सपना अब साकार हुआ है।

सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के निरंतर प्रयासों से यह प्रस्ताव कैबिनेट की मुहर पा सका। नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संपूर्ण मंत्रिमंडल के साथ ही क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा साबित होगा।

🚑

सड़क निर्माण से होने वाले फायदे

💐 तेज रफ्तार विकास की ओर कदम – यह मार्ग सिवनी मालवा को इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग तथा अब्दुल्लागंज-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे जोड़ेगा।

💐 समय की बचत – मरीजों को नागपुर जैसे बड़े अस्पतालों तक पहुँचने और विद्यार्थियों को इंदौर-भोपाल जैसे शैक्षणिक शहरों तक पहुंचने में समय की बड़ी बचत होगी।

💐 व्यापार और उद्योग को बढ़ावा – चौड़ी और आधुनिक सड़क से परिवहन सुगम होगा जिससे व्यापारिक गतिविधियाँ और औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

💐 सुरक्षित और आधुनिक सड़क – परियोजना में 2 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 37 मध्यम पुल, 14 वृहद जंक्शन, 52 मध्यम निर्माण कार्य शामिल हैं। साथ ही जंक्शन सुधार, सुरक्षा उपाय, रोड मार्किंग और रोड फर्नीचर भी किया जाएगा। इससे सड़क सुरक्षित और टिकाऊ बनेगी।

🌀

क्षेत्र की प्रगति का मार्ग

इस स्वीकृति से न केवल भौगोलिक दूरी सिमटेगी, बल्कि क्षेत्र की संभावनाओं को नई उड़ान मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंचाने का मार्ग मिलेगा, छात्रों को शिक्षा और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा तक त्वरित पहुँच मिलेगी।

विजयसिंह ठाकुरसंपादक: विजयसिंह ठाकुर 

यह कहना गलत नहीं होगा कि नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग का निर्माण इस क्षेत्र के लिए “विकास का स्वर्णिम अध्याय” साबित होगा। यह निर्णय मध्य प्रदेश सरकार की जन-केंद्रित सोच और विकासात्मक दृष्टिकोण का स्पष्ट प्रमाण है।

👉 यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए बेहतर भविष्य और सुविधाओं का प्रतीक है। निस्संदेह यह परियोजना आने वाले वर्षों में नर्मदा अंचल को नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी।

Oplus_16908288
3
1

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

SEONI MALWA WEATHER
error: Content is protected !!